जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज से ठीक 1 महीने बाद ICC Champions Trophy शुरू होने वाली है। Cricket के इस महाकुंभ को Mini World Cup भी बोला जाता है। इस tournament में 8 teams हिस्सा लेती हैं जिसे 4 4 के 2 group में बांटा जाता है। इतना ही नहीं इस tournament में हर मुकाबला एक knockout match की तरह खेला जाता है।
50 over format में खेले जाने वाले इस tournament के लिए India, New Zealand, Bangladesh, Australia, England, Afghanistan, South Africa सभी teams ने अपनी अपनी squad announce कर दी है but host nation Pakistan ने अब तक अपनी team announce नहीं की है।
Table of Contents
ToggleChampions Trophy के लिए Indian squad में कौन कौन शामिल है?
आइये सबसे पहले बात करते हैं announce हुई team की । New Zealand से अपने घर पर 3-0 से हार और Border Gavaskar Trophy हारने के बाद Social Media पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि Rohit Sharma से उनकी कप्तानी ले ली जाएगी but team announce होने के साथ ये बात तो तय हो गई कि team की कमान Rohit के हाथों में ही होगी।
जैसा कि हम जानते हैं कि cricket और controversy दोनों साथ-साथ ही चलते हैं, तो ये बात Champions Trophy से दूर कैसे रह सकती है ? Team India की squad announce होने के बाद से ही controversy शुरू हो गया है। सबसे पहले नज़र डालते हैं announce हुई team पर। Team की कमान Rohit के हाथों में होगी। Team इस प्रकार है Rohit Sharma (C), Shubman Gill (VC), Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul, Hardik Pandya, Axar Patel, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, Mohammad Shami, Arshdeep Singh, Yashasvi Jaiswal, Rishabh Pant और Ravindra Jadeja .

Controversy की असली वजह
Champions Trophy जैसे बड़े मुकाबले के लिए टीम की घोषणा के वक्त होने वाली controversy, टीम के सभी खिलाड़ियों का हौसला कम करती है। आख़िर ये controversy है क्या? Announce हुई टीम में कुछ players को लेकर social media पर काफी बवाल मचा हुआ है।

Siraj को टीम में शामिल नहीं करने के फैसले से fans काफी परेशान हैं। वही fans में इस बात को लेकर भी गुस्सा है कि इस समय Sanju Samson अपने शानदार form में हैं, फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली तो दूसरी तरफ Vijay Hazare Trophy में शानदार प्रदर्शन देने वाले Karun Nayar को भी शामिल नहीं किया गया है।
Samson की जगह squad में शामिल किए गए Yashasvi Jaiswal के spot को लेकर भी विवाद का बाजार काफी गरम है। Yashasvi Jaiswal मौजुदा समय में T20 और test में टीम इंडिया के best performance करने वाले batsman हैं। Australia में खेले गए Border Gavaskar Trophy में Yashasvi Jaiswal, भारत की तरफ से सबसे ज्यादा run बनाने वाले batsman थे। हालांकी उन्होंने अब तक oneday format में debut नहीं किया है।
Champions Trophy के squad में शामिल Players की performance
इसमें कोई शक नहीं है कि Rohit इस format के सबसे शानदार बल्लेबाज में से एक हैं। वनडे फॉर्मेट में उनके 3 दोहरे शतक इस बात को साबित भी करते हैं। लेकिन अगर उनकी recent form को देखा जाए तो, पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश है। रोहित पर इस समय टीम का प्रदर्शन और उनका individual performance दोनो का दबाव होगा। अब देखना होगा कि रोहित इस दबाव से उबर पाते हैं या नहीं?

क्रिकेट की दुनिया में prince के नाम से मशहूर शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट के एक अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन रोहित की तरह इस समय इनका बल्ला भी खामोश है। विराट कोहली का उत्तराधिकारी कहलाने वाले गिल के ऊपर perform करने का काफी दबाव होगा क्योंकि उनकी जगह लेने के लिए काई शानदार खिलाड़ी लाइन में खड़े हैं।
एक वक्त का जब कोई भी bowler Virat Kohli को bowling करने से डरता था पर अभी की बात की जाए तो चाहे वो कोई bowler हो Virat Kohli के लिए उनके पास एक ही हथियार है और वो है outside off stump की ball है। ये बात तो किसी से छिपी नहीं है, Virat Kohli का peakअब खत्म हो चुका है और जिस तरह से वो outside off stump की ball लगाकर अपना विकेट गवा रहे हैं, उनके खुद के लिए वो अच्छा नहीं है। अपने peak के time Virat Kohli टीनो फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतर बल्लेबाज। अब Virat Kohli के पास खुद को साबित करने के शायद ये आखिरी मौका होगा।

Shreyas Iyer को जब भी, जिस भी फॉर्मेट में मौका मिला है, उन्हें हर बार मौका मिला है। युवराज सिंह के रिटायरमेंट के बाद इस format में Shreyas Iyer ने नंबर 4 पर शानदार प्रदर्शन किया है। Shreyas Iyer के साथ-साथ KL Rahul भी middle order को शानदार मजबूती देते हैं। KL Rahul की batting order काफी flexible रहती है, हालांकी उनका best 5 number पर batting करते ही आते हैं। Batting के साथ-साथ KL Rahul की wicketkeeping skill भी काफी अच्छी है।
Middle Order & All Rounder
Pant test और T20 में तो अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन ODI में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं हो रहा है। Rishabh Pant, Hardik Pandya और Akshar Patel middle order को काफी मजबूत बनाते हैं और साथ ही साथ Sundar भी अच्छी batting करते हैं। Ravindra Jadeja न सिर्फ अपनी economical bowling and aggressive batting के लिए जाने जाते हैं बाल्की वो दुनिया के सबसे अच्छे fielders में से एक हैं। यही वजह है कि उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
Bowlers
इस समय दुनिया के सबसे बेहतर गेंदबाज Jasprit Bumrah को लेकर कोई शंका नहीं है। लेकिन यहां ये देखना होगा कि टीम इंडिया पर उनका वर्क लोड किस तरह मैनेज करती है, क्योंकि Jasprit Bumrah पिछले कुछ समय से लगतर खेल रहे हैं। Jasprit Bumrah का साथ देने के लिए टीम में Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav भी हैं। अब तो Mohammad Shami की भी वापसी हो चुकी है।
Squad में शामिल players के 50 over format में performance
Player Name | Matches | Runs/Wickets | Centuries | Best Performance |
---|
Rohit Sharma | 265 | 10866 | 31 | 264 |
Shubman Gill | 47 | 2328 | 6 | 208 |
Virat Kohli | 295 | 13906 | 50 | 183 |
Shreyas Iyer | 62 | 2421 | 5 | 128 |
KL Rahul | 77 | 2851 | 7 | 112 |
Rishabh Pant | 31 | 871 | 1 | 125 |
Hardik Pandya | 86 | 1769/84 | 0 | 92 & 4/24 |
Ravindra Jadeja | 197 | 2756/220 | 0 | 87 & 5/33 |
Akshar Patel | 60 | 568/64 | – | 64 & 3/24 |
Washington Sundar | 19 | 23 | – | 3/30 |
Kuldeep Yadav | 103 | 172 | – | 6/25 |
Jasprit Bumrah | 88 | 149 | – | 6/19 |
Mohammad Shami | 100 | 195 | – | 7/57 |
Arshdeep Singh | 7 | 12 | – | 5/37 |
Conclusion
On paper ये टीम तो काफी अच्छी दिख रही है, अब ये देखना होगा कि ये टीम कैसा perform करती है। भारत के सभी मैच Dubai में होंगे जहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। ऐसे में सिराज को टीम में शामिल न करना ये फैसला सही होगा या नहीं ये तो मैच के दिन ही पता चलेगा। खैर हम सभी यहीं उम्मीद करते हैं कि टीम 12 साल फिर से Champions Trophy जीते।
To read more in this category please visit https://sandeshpatr.com/category/sports/